आयुष्मान कार्ड कैसे डाउनलोड करें


आयुष्मान कार्ड कैसे डाउनलोड बनाएं 


Ayushman Card kaise Banaye, Download kare, Check kare 



Ayushman Bharat Card:-
सरकार द्वारा देश के प्रत्येक नागरिक तक स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आयुष्मान भारत योजना योजना का शुभारंभ किया गया था। Ayushman Bharat Yojana के माध्यम से लाभार्थियों को 5 लाख रुपए तक का स्वास्थ्य बीमा प्रदान किया जाता है। आयुष्मान भारत जन आरोग्य योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए पात्र नागरिकों को पंजीकरण करवाना होता है। जिसके पश्चात उनको Ayushman Bharat Card प्रदान किया जाता है।

इस कार्ड को अस्पताल में दिखा कर लाभार्थी 5 लाख रुपए का मुफ्त उपचार की सुविधा प्राप्त कर सकते हैं। इस लेख के माध्यम से आपको आयुष्मान भारत आरोग्य कार्ड का पूरा ब्यौरा प्रदान किया जाएगा। इसके अलावा Ayushman Yojana से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी एवं गोल्डन कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया से भी अवगत कराया जाएगा। तो आइए जानते हैं कैसे प्राप्त करें।

Ayushman Card कैसे बनता है ?


अगर आपके राज्य में प्रधानमंत्री जन-आरोग्य योजना चल रही हैं, तो आप आयुष्मान कार्ड आसानी से बनवा सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले आपको पात्रता की जांच करनी होगी। इसके लिए आपको अपने नजदीकी जनसेवा केंद्र, सरकारी अस्पताल या फिर आयुष्मान भारत के पैनल पर मौजूद अस्पताल में जाना होगा। यहीं से आप आयुष्मान कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि यह योजना भारत सरकार द्वारा गरीब परिवारों के लिए शुरू की गई है। इसलिए नामांकन की कोई प्रक्रिया नहीं है। लाभार्थियों का चयन SECC 2011 के आधार पर किया जाता है, जो RSBY (Rashtriya Swasthya Bima Yojana) योजना का हिस्सा हैं। यदि आप जानना चाहते हैं कि क्या आप योजना के लिए पात्र हैं, तो इन स्टेप को फॉलो करें :- 

Step - 1: PMJAY योजना के लिए आधिकारिक वेबसाइट  पर जाएं । फिर यहां टॉप पर आपको “Am I Eligible” आइकन पर क्लिक करें।
Step- 2: इसके बाद कॉन्टैक्ट डिटेल दर्ज करें और ओटीपी जनरेट करें।
Step - 3: अब आप जिस राज्य में रह रहे हैं, उसे सलेक्ट कर लें।
Step - 4: इसके बाद अपना नाम, मोबाइल नंबर, HHD नंबर या अपना राशन कार्ड नंबर सर्च करें।
Step - 5: फिर रिजल्ट बताएगा कि क्या आप PMJAY योजना के लिए योग्य हैं या नहीं। अगर आप योग्य हैं, तो फिर अपना आयुष्मान भारत योजना कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं।

PMJAY List 2023 में अपना नाम कैसे चेक करें?


आपका नाम PMJAY List 2023 में है या नहीं, इसे जांचने के लिए निम्न तरीकों को फॉलो कर सकते हैं

 1:- कॉमन सर्विस सेंटर (CSC): निकटतम सीएससी पर जाएं या फिर आप किसी भी लिस्टेड अस्पताल में जाकर जांच कर सकते हैं कि हेल्थकेयर स्कीम के लिए पात्र हैं या नहीं।

2:- हेल्पलाइन नंबर: योजना के लिए आपकी पात्रता के बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिए PMJAY हेल्पलाइन नंबर उपलब्ध हैं। आप 14555 या 1800-111-565 पर संपर्क कर सकते हैं।

3:- ऑनलाइन: अपना नाम जांचने के लिए आधिकारिक वेबसाइट (PMJAY) पर जाएं और जांचें कि क्या आप योजना के लिए पात्र हैं या नहीं ।

Ayushman Card के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट📄📜 :- 


PMJAY योजना के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो फिर इन डॉक्यूमेंट की जरूरत पड़ेगी:

1:- पहचान और आयु प्रमाण (आधार कार्ड/पैन कार्ड)
2:- आपका मोबाइल नंबर, ईमेल एड्रेस और आवासीय पता
3:- जाति प्रमाण पत्र
4:- आय प्रमाण पत्र
5:- वर्तमान पारिवारिक स्थिति बताने वाला कोई डॉक्यूमेंट 

Ayushman Card  के लाभ :- 


  1. यह भारत सरकार द्वारा फाइनेंस दुनिया की सबसे बड़ी स्वास्थ्य बीमा योजनाओं में से एक है।
  2. इस योजना में प्रति परिवार हर वर्ष 5 लाख रुपये का कवरेज मिलता है। इलाज प्राइवेट और सरकारी हॉस्पिटल में करवाया जा सकता है।
  3. लगभग 50 करोड़ लाभार्थी (10 करोड़ से अधिक परिवार) इस योजना के लिए योग्य हैं।
  4. कैशलेस हॉस्पिटेलाइजेशन की सुविधा 
  5. 3 दिन प्री-हॉस्पिटेलाइजेशन कवरेज (मेडिसिन या डाइग्नोसिस)।
  6. 15 दिन पोस्ट- हॉस्पिटेलाइजेशन कवरेज (मेडिसिन या डाइग्नोसिस)।
  7. परिवार के आकार, लिंग या उम्र पर कोई प्रतिबंध नहीं।
  8. देशभर में लिस्टेड किसी भी सार्वजनिक और निजी अस्पताल में सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं।
  9. पहले दिन से ऑल प्री-एग्जिस्टिंग कंडिशन कवरेज
  10. इसमें डाइग्नोस्टिक सर्विसेज, मेडिसिन, कमरे के शुल्क, चिकित्सक की फीस, सर्जन शुल्क, आपूर्ति, आईसीयू और ओटी शुल्क की लागत शामिल है।

आयुष्मान भारत योजना किन राज्यों में उपलब्ध हैं


आयुष्मान भारत योजना पूरे भारत में लागू है, लेकिन देश के कुछ राज्य जिनमें दिल्ली, तेलंगाना, ओडिशा और पश्चिम बंगाल ने इस योजना को लागू नहीं किया है, जिसके चलते यह योजना इन राज्यों में उपलब्ध नहीं है। ऐसे में दिल्ली, तेलंगाना, ओडिशा और पश्चिम बंगाल को छोड़कर देश के सभी राज्यों में इस योजना का लाभ उठाया जा सकता है।

कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न और उनके उत्तर:-


1 -: आयुष्मान भारत का लाभ किसे मिलता  है?


आयुष्मान भारत योजना जिस-जिस राज्य में लागू है उस राज्य के भूमिहीन नागरिक, दिव्यांग सदस्य   के व्यक्ति, अनुसूचित जाति, जनजाति, कच्चे मकान में रहने वाले, दिहाड़ी मजदूर, निराश्रित, आदिवासी और ट्रांसजेंडर लोगों को इस योजना का लाभ मिलता है।

2:- PMJAY में मोबाइल नंबर कैसे बदलें?


PMJAY में अपना मोबाइल नंबर बदलने के लिए स्टेट हेल्थ एजेंसी (SHA) से संपर्क करना होगा।

3:- PMJAY में डाटा कैसे अपडेट करें?


अगर आप योजना के लाभार्थी हैं, तो अपना डाटा अपडेट करने के लिए आपको कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) पर विजिट करना होगा या आप आयुष्मान भारत हेल्पलाइन नंबर 14555 या 1800-111-565 पर कॉल कर सकते हैं।

4:- आयुष्मान भारत योजना के तहत क्या सेवाएं दी जाती हैं?


Ayushman Bharat Scheme के तहत कार्ड होल्डर को मेडिकल केयर सर्विस मिलती है, जिनमें अस्पताल में भर्ती होने से पहले और बाद में, डे-केयर सर्जरी, नवजात शिशु सेवाएं आदि शामिल हैं।

5:- क्या आयुष्मान भारत योजना (PMJAY) के लाभार्थियों को आईडी कार्ड दिया जाएगा?


PMJAY के लिए योग्य फैमिली एक डेडिकेटेड आईडी कार्ड दिया जाता है। अस्पताल में भर्ती होने के समय PMJAY ई-कार्ड दिया जाएगा।

6:- मैं अपना HH आईडी नंबर कैसे ढूंढूं?


HH आईडी या Household ID number उन परिवारों को दिया जाता है, जिनकी पहचान SECC के तहत की जाती है और इसमें 24 अंक होते हैं।

7:- क्या PMJAY पहले से मौजूद बीमारियों को कवर करता है?


हां, यह योजना पहले से मौजूद बीमारियों को कवर करती है।

8:- PMJAY योजना के अन्तर्गत किन बीमारियों को शामिल नहीं किया जाता है?


कॉस्मेटिक सर्जरी, drug rehabilitation, फर्टिलिटी ट्रीटमेंट और अंग प्रत्यारोपण जैसी स्वास्थ्य देखभाल सेवाओं को आयुष्मान भारत योजना से बाहर रखा गया है।

9:- आयुष्मान कार्ड धारकों के लिए मृत्यु लाभ क्या है?


आयुष्मान कार धारकों के लाभार्थी को कोई मृत्यु लाभ नहीं मिलता है।

Official website link:- https://beneficiary.nha.gov.in/

No comments

Powered by Blogger.